फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद, जानिए पहले दिन का शेड्यूल

Thu, 22 Jul 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • खेलों के महाकुंभ में पहले दिन कौन से खिलाड़ी दिखाएंगे दम
  • उद्घाटन समारोह में केवल छह लोग लेंगे हिस्सा
  • मनप्रीत सिंह और एमसी मैरीकॉम होंगे हिंदुस्तान के ध्वजवाहक
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई यानी शुक्रवार से हो रही। उद्घाटन समारोह के दिन मुक्केबाजों और तीरंदाजों को प्रतिस्पर्धा पेश करनी है। भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को ध्वजवाहक बनाया है। कोरोना महामारी के कारण उद्घाटन समारोह (भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 से शुरू होगा) में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी कम से कम रखी जाएगी। उद्घाटन समारोह में भारत के सात खेलों के 20 खिलाड़ी और छह अधिकारी हिस्सा लेंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पहले दिन किस इवेंट में कौन कौन से खिलाड़ी भाग लेंगे?

आर्चरी (Archery)

इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनका फॉर्म बरकरार रहता है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है।
विज्ञापन

 

तारीख      इवेंट एथलेटिक्स समय
23 जुलाई महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड दीपिका कुमारी सुबह 5:30 बजे से
23 जुलाई पुरुषों की व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप सुबह 9:30 बजे से
 
 

 

मुक्केबाजी (Boxing)

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के 9 महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। 
विज्ञापन

 
23 जुलाई  वुमेंस वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32   लवलीना बोर्गोहिन  सुबह साढ़े सात बजे से
23 जुलाई मेंस वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32  विकास कृष्णन यादव    सुबह साढ़े सात बजे से
23 जुलाई मेंस सुपर हैवीवेट राउंड ऑफ 32 सतीश कुमार   दोपहर  1:30 बजे से

 

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें