टोक्यो ओलंपिक 10 मीटर एयर स्पर्धा में सौरव चौधरी से पदक की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया। इस प्रतियोगिता में सौरभ सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। इससे पहले उन्होंने क्वालीिकेशन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। सौरभ ने इस दौरान 98.6 अंकों का स्कोर किया और वह सातवें स्थान पर रहे।
इससे पहले सौरभ ने क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया। इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए।
इस दौरान चीन के झांग वोबेन ने उन्हें तगड़ी चुनौती दी। क्वालीफिकेशन में इन दोनों के बीच पहले और दूसरे स्थान के लिए रेस चलती रही। लेकिन आखिर में भारतीय निशानेबाज सौरभ ने बाजी मारी और वह आगे निकल गए। झांग को दूसरे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा। जबकि जर्मनी के रेइट्स क्रिस्टियन ने शुरूआत में इन दोनों खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी लेकिन पीछे नहीं कर पाए और वह तीसरे स्थान पर रहे।