फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: तीरंदाजी में अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पाए प्रवीण जाधव, दुनिया के नंबर एक तीरंदाज से हारे

Wed, 28 Jul 2021 02:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की स्पर्धा में भारत के तीरंदाज प्रवीण जाधव को अंतिम 16 में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें दुनिया के नंबर एक तीरंदाज ब्रेडी एलिसन ने हराया। जाधव ने विश्व के नंबर 2 तीरंदाज रूस के गाल्सन को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
प्रवीण जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार निशानेबाज प्रवीण जाधव को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की तीरंदाजी स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। राउंड ऑफ 32 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले जाधव को अंतिम 16 में दुनिया के नंबर 1 तीरंदाज अमेरिका के ब्रेडी एलिसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एलिसन ने जाधव को अंतिम 16 में 6-0 से मात दी। जाधव ने पहले सेट में 27, दूसरे सेट में 26 और तीसरे में 23 का स्कोर किया। जबकि एलिसन पहले सेट में 28, दूसरे में 27 और तीसरे में 26 का स्कोर करने में सफल रहे। 

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने आज शानदार शुरुआत की। उन्होंने पुरुषों के राउंड ऑफ 32 में रूस के गाल्सन को 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जाधव इस दौरान फॉर्म में दिखे और पहले सेट में उन्होंने 10, 9, 10 का स्कोर किया। इस तरह पहले सेट में उनका 29 स्कोर रहा। 


दूसरे सेट में उन्होंने 9, 9, 10 का स्कोर करते हुए कुल 28 का स्कोर किया। जबकि गाल्सन ने पहले सेट में 9, 9, 9 का स्कोर बनाया। इस तरह पहले सेट में उनका स्कोर 27 रहा। दूसरे सेट में वापसी करने की कोशिश की लेकिन जाधव से पार नहीं पा सके। दूसरे सेट में उन्होंने 10, 10, 7 का स्कोर करते हुए कुल 27 का स्कोर अर्जित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान गाल्सन का तीसरा सेट अच्छा नहीं रहा। इस सेट वह 8, 7 और 9 का स्कोर कर पाए। इस तरह जाधव गाल्सन को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। लेकिन अंतिम 16 में प्रवीण जाधव दुनिया के नंबर एक तीरंदाज एलिसन ब्रेडी से पार नहीं पर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें