भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल टोक्यो ओलंपिक पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा के तीसरे दौर में पहंच गए हैं। दसरे दौर में उन्होंने पुर्तगाल के खिलाड़ी टियागो अपोलोनिया को मात दी।
टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में भारत के अचंता शरत कमल ने कमाल कर दिया। शुरुआत में पिछड़ने के बाद उन्होंने दूसरे बेहतरीन वापसी करते हुए पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। छठे गेम में एक समय स्कोर 9-9 से बराबर होने के बाद शरत कमल ने अगले दो अंक हासिल किए और 4-3 से मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में जगह पक्की करने में सफल रहे।
विज्ञापन
करीब 49 मिनट तक चलते इस मुकाबले में शरत कमल ने दुनिया के 20वीं वरीयता प्राप्त पुर्तगाल के खिलाड़ी अपोलोनिया के खिलाफ 2-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6, 11-9 से जीत दर्ज की।
अब मंगलवार को शरत कमल का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के मा लांग से होगा। लांग मौजूदा समय में विश्व चैंपियन भी हैं उन्होंने टेबल टेनिस से जुड़ा हर खिताब अपने नाम किया है। कुल मिलाकर शरत कमल को उनके खिलाफ बेहद सतर्क रहना होगा।
वहीं अगर टियागो के खिलाफ खेले गए मैच की बात की जाए तो वह शरत कमल शुरुआत में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टियागो ने पहले गेम में लगातार 9 अंक हासिल कर उसे आसानी जीत लिया। इस दौरान दूसरे गेम में शरत ने 5-0 की बढ़त बनाई अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाया। टियागो ने बीच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन शरत बढ़त बनाने में सफल रहे।