फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: तीरंदाजी में भारत की उम्मीद बरकरार, रैंकिंग राउंड स्पर्धा में मिश्रित और पुरुष टीम नौवें स्थान पर

Fri, 23 Jul 2021 02:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

तीरंदाजी की रैंकिंग राउंड की मिक्सड डबल्स और टीम स्पर्धा में भारत की पुरुष टीम और मिश्रित टीम नौवें स्थान पर रही। इससे पहले रैंकिंग राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय तीरंदाजों ने निराश किया। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बीच टोक्यो में ओलंपिक खेलों की शुरुआत आज से हो गई। पहले दिन भारत की आर्चरी की मिश्रित टीम और पुरुषों की टीम रैंकिंग राउंडड में नौवें स्थान रही। दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की मिक्सड टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1319 अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया। इन 1319 अंकों में दीपिका ने 663 जबकि प्रवीण जाधव ने 656 अंक हासिल किए। 

विज्ञापन


इस दौरान पुरुषों की टीम भी रैंकिंग राउंड में 1961 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल करने में सफल रही। भारत की पुरुष टीम की तरफ से अतनु दास ने 653, प्रवीण जाधव ने 656 और तरुणदीप राय ने 652 अंक हासिल किए। जबकि दक्षिण कोरिया की टीम पहले नीदरलैंड की दूसरे और चीन की टीम तीसरे नंबर पर रही। 

पहले दिन तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की तरफ से पहले दीपिका कुमारी ने चुनौती पेश की। रैंकिंग राउंड स्पर्था की शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली दीपिका की लय आखिर में बिगड़ गई और वह नौवें स्थान पर रहीं। अब अगले राउंड में उनका मुकाबला भूटान की कर्मा से होगा। 
विज्ञापन


वहीं पहले दिन पुरुष रैंकिग राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा की बात की जाए तो भारतीय तीरंदाजों ने निराश किया। भारत की ओर से अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इनमें से कोई भी तीरंदाज अंतिम 30 में भी जगह नहीं बना सका। 

अब जहां महिलाओं की रैंकिंग राउंड स्पर्धा में दीपिका कुमारी, मिक्सड डबल में दीपिका और प्रवीण, जबकि पुरुषों की टीम अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की तिकड़ी से भारत को टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें