फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: शॉटपुट स्पर्धा में भारत को झटका, तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके

Tue, 03 Aug 2021 05:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत ने निराशाजनक शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम ने 5-2 से हराया। जबकि रेसलर सोनम मलिक को मंगोलिया के पहलवान के आगे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
तेजिंदरपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 2-5 से शिकस्त दी। टीम इंडिया बेल्जियम के आगे इस मुकाबले में कहीं नहीं टिकी। उधर रेसलिंग में भारत को निराशा हाथ लगी। 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया ने हराया। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इससे पहले बीता 11वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में हारी पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से शिकस्त दी। फिलहार भारत अब भी मेडल की रेस में बना हुआ है। भारतीय हॉकी टीम अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी। 

सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर

भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गई हैं। मंगोलिया की पहलवान खुरेलखू बोलोर्टुया की हार के बाद उनका कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया। खरेलखू को 62 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल तैयबे मुस्तफा ने 10-0 से हराया। खुरेलखू अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो सोनम को रेपचेज राउंड में खेलने का मौका मिलता और उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका था। 

इससे पहले 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को खुरेलखू बोलोर्टुया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सोनम पहले मुकाबले में आगे थीं लेकिन मंगोलियाई पहलवान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। बोलोर्टुया को तकनीकी आधार पर 2 अंक मिले जिसके चलते वह मुकाबला जीतने में सफल रहीं थीं।



 
विज्ञापन

फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके तेजिंदरपाल सिंह

भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे। तेजिंदरपाल का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। उन्होंने इस स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से निराश किया। उनका बेस्ट थ्रो 19.99 मीटर का रहा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में फाउल किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें