फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas and Uber Cup: भारतीय पुरुष टीम ने किया शानदार आगाज, जर्मनी को 5-0 से हराया

Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को शुरू हुए बैडमिंटन के थॉमस कप में जर्मनी को 5-0 से हराकर शानदार आगाज किया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने विश्व के 64 नंबर के खिलाड़ी मैक्स वीस्किर्चेन को सीधे सेटों में 21-16, 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को यहां शुरू हुए बैडमिंटन के थॉमस कप में जर्मनी को 5-0 से हराकर शानदार आगाज किया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने विश्व के 64 नंबर के खिलाड़ी मैक्स वीस्किर्चेन को सीधे सेटों में 21-16, 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन


लक्ष्य की जीत के बाद युगल मुकाबले में भी भारतीय टीम ने अपनी लय बरकरार रखी। सात्विकसाइराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जॉन्स राफी जैनसेन और मार्विन सीडेल की जोड़ी को 21-15, 10-21, 21-13 से हराया। इसके बाद विश्व के 11वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने तीन सेटों तक चले मैच में काई शैफर को 18-21, 21-9 और 21-11 से हराया। 

श्रीकांत अपना पहला सेट 18-21 से गंवा चुके थे लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की। अंतिम दोनों सेट 21-9, 21-11 से जीतकर ग्रुपी सी में भारत को 3-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे युगल मुकाबले में भारत के एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने जेन गीस और जेन कोलिन वोकर की जोड़ी को 25-23 और 21-15 से मात दी।
विज्ञापन


इसके बाद एकल मुकाबले में विश्व के 23 नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय ने मैथिआस किकलित्ज को एकतरफा मैच में 21-9, 21-9 से शिकस्त दी। इस तरह भारत ने जर्मनी को 5-0 से हराकर थॉमस कप में जोरदार आगाज किया है। 

भारत अब तक नहीं जीत सका है खिताब
थॉमस कप में भारत अब तक खिताब नहीं जीत सका है। यहां तक कि टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। पिछले साल भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। यह टूर्नामेंट 8 से 15 मई तक बैंकॉक में आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें