नवंबर में बैंकाक में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई पैरा चैम्पियनशिप में ओलंपिक कोटे दाव पर लगे होंगे। भारत ने अभी तक अगले ओलंपिक के लिए तीन पुरूष कोटे हासिल कर लिए हैं, लेकिन अभी तक महिलाओं ने कोटा नहीं हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि साथ ही विश्व तीरंदाजी यह भी फैसला करेगी कि इंडोर तीरंदाजी विश्व सीरीज में कोई व्यक्तिगत एथलीट भाग ले सकता है या नहीं। एएआई के अधिकारियों को चुनने के लिए नो जून को नई दिल्ली और चंडीगढ़ में दो अलग अलग गुटों ने चुनाव कराए थे, जिसमें दो अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव को चुना गया था।
मुंडा को 20 राज्य संघों जबकि राव को 10 राज्य संघों का समर्थन प्राप्त है। विश्व तीरंदाजी ने एक प्रतिनिधि काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल को चुनावों के लिए एक मध्यस्थ और पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था, लेकिन वह दोनों गुटों को एक चुनाव कराने के लिए नहीं मना सके।
अब भारतीय खेल प्राधिकरण आगामी एशियाई चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल करा रही है और शुक्रवार को टीम की घोषणा करेगी। विश्व तीरंदाजी ने इससे पहले पोलिश तीरंदाजी महासंघ को भी इन्हीं हालात के कारण पिछले साल अक्टूबर में निलंबित कर लिया था लेकिन फरवरी में चीजें सही होने पर प्रतिबंध हटा लिया था।