राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में दिए जाने हैं। इसके लिए कमेटी 16 व 17 अगस्त के दिन बैठेगी। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चेयरमैन को छूट दी गई है कि अगर उन्हें चयन में दिक्कत आती है तो वह दो अतिरिक्त सदस्यों को कमेटी में शामिल कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने अवार्ड के लिए सिंगल विंडो प्रक्रिया को इस वजह से तरजीह दी है जिससे अर्जुन अवार्ड में चयनित नहीं होने वाले योग्य उम्मीदवारों को लाइफटाइम ध्यानचंद अवार्ड में जगह दी जा सके, लेकिन इसके लिए मंत्रालय को कमेटी के समक्ष खुद स्वत; संज्ञान लेना होगा।
अमूमन वर्तमान खिलाड़ियों को कमेटी में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन मंत्रालय ने इस बार मैरी कॉम को जगह दी है। उनके अलावा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया, पैरा स्पोर्ट्स में द्रोणाचार्य अवार्डी आरडी सिंह, राजेश कालड़ा, कमेंटेटर चारू शर्मा, महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, टॉप्स सीईओ राजेश राजगोपालन, डीजी साई संदीप प्रधान और मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी इंदर धमीजा कमेटी में शामिल किए गए हैं।