तेलुगु टाइटंस ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 110वें मुकाबले में गत चैंपियन पटना पायरेट्स को हरा दिया। आंध्र प्रदेश (विजाग) के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में जोन बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में तलुगु टाइटंस ने पटना को 41-36 से मात दी।
इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस की तरफ से रहाुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मोहसेन 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पटना पायरेट्स की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने 20 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 5 टैकल में 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 22 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 24 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।