फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन चौहान का बड़ा बयान, बोले- उत्तर प्रदेश में खेल मंत्रालय को माना जाता था महत्वहीन

Thu, 13 Dec 2018 10:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chetan Chauhan
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में खेल मंत्रालय को महत्वहीन माना जाता था और दंड स्वरूप इस विभाग का मंत्री बनाया जाता था। ऐसी सोच सियासी लोगों की थी। मगर योगी सरकार ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। अब यह विभाग खेल के बढ़ावे के लिए काम कर रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें रुचि ले रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, वह गुरुवार को अलीगढ़ के केशोपुर जोफरी गांव में आयोजित  खेल रत्न सम्मान समारोह व ट्रॉली कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि जल्दी प्रदेश में आज हाई एक्सीलेंसी एकेडमी खोली जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं मुहैया होंगी। 

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीतने का स्वर्णिम मौका है, जो 70 साल से कभी नहीं हो पाया है। चेतन चौहान ने कहा कि महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिताली राज को खिलाना चाहिए था। 
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में अभी जांच चल रही है। दोषी को जरूर सजा मिलनी चाहिए। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में आए नतीजे के बाद पार्टी हार के लिए चिंतन करेंगे। मोदी मैजिक खत्म नहीं हुआ है। यह मैजिक वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें