फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Masters: विदित पहली हार के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसके, कार्लसन ने प्रज्ञानानंदा को हराया

Mon, 24 Jan 2022 12:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में नीदरलैंड के जोर्डन वन फोरेस्ट से 36 चाल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। विदित की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में नीदरलैंड के जोर्डन वन फोरेस्ट से 36 चाल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। विदित की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 

विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने भारत के आर प्रज्ञानानंदा को 34 चाल में हराकर बढ़त बनाई। कार्लसन ने पदार्पण कर रहे प्रज्ञानानंदा को काले मोहरों से खेलते हुए हराया। इस जीत से कालर्सन के पांच अंक हो गए हैं। 

दानिल डुबोव ने अनीष गिरी के खिलाफ अपना मैच गंवा दिया क्योंकि रूस के इस ग्रैंडमास्टर ने मास्क पहनकर खेलने से इनकार कर दिया। आयोजकों ने डुबोव से ऐसा आग्रह किया था क्योंकि उनका करीबी संपर्क कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। अजरबैजान के शखरियार मामेदयारोव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वह कार्लसन से आधा अंक पीछे हैं। विदित चार अंक जुटाकर तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें