फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel chess: विदित ने रूस के दानिल दुबोव को हराकर किया उलटफेर, बनाई एकल बढ़त

Wed, 19 Jan 2022 12:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने रूस के दानिल दुबोव को तीसरे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। विदित के हमवतन 16 वर्ष के रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा को हालांकि नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट ने हरा दिया।
 
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने रूस के दानिल दुबोव को तीसरे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। विदित के हमवतन 16 वर्ष के रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा को हालांकि नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट ने हरा दिया।

विज्ञापन

वान फोरेस्ट, आंद्रे एस्पिनेंको और रिचर्ड रैपोर्ट ने भी तीसरे दौर में तीन दर्ज की और गुजराती से आधा अंक पीछे दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और जान क्रिस्टोफ डुडा भी ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 

चौथे दौर में गुजराती का सामना एस्पिनेंको से होगा जबकि प्रज्ञानानंदा स्वीडन के निल्स ग्रांडेलियस से खेलेंगे। चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने बेल्जियम के डेनियल डी को हराकर चेक गणराल्य के थाइ दाइ वान एंगुयेन और रूस के वोलोदार मुर्जिन के साथ बढ़त बना ली है। भारत के सूर्यशेखर गांगुली को नीदरलैंड के मैक्स वरमेरडम ने ड्रॉ पर रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें