फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fukuoka World championships: जापान में दूसरी बार स्थगित हुई विश्व तैराकी चैंपियनशिप, अब जुलाई 2023 में किया जाएगा आयोजन

Tue, 01 Feb 2022 08:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फुकुओका विश्व तैराकी चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को आयोजकों ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान में 2023 में किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
तैराकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुकुओका विश्व तैराकी चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को आयोजकों ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान में 2023 में किया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्व तैराकी की संचालन संस्था फिना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फुकुओका प्रत्येक दो साल में होने वाली चैंपियनशिप की मेजबानी मई की जगह अगले साल 14-30 जुलाई तक करेगा।

टूर्नामेंट के 19वें सत्र का आयोजन सबसे पहले जापान के फुकुओका में जुलाई 2021 में होना था लेकिन तब इसे कोरोना महामारी और टोक्यो ओलंपिक में देरी की वजह से स्थगित करना पड़ा। 
विज्ञापन


फुकुओका ने पहली बार 2001 में विश्व तैराकी चैंपियनशिप की मेजबानी की थी और शुरुआती तारीख पहली बार आयोजन की 20वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर थी। दूसरी बार विलंब के कारण कतर के दोहा में 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी अब दो महीने के विलंब से जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें