फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

swimming : तैराक श्रीहरि नटराज ने विश्व चैंपियनशिप में निकाला श्रेष्ठ भारतीय समय

Sun, 19 Dec 2021 07:27 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीस साल के नटराज हालांकि सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके क्योंकि इसमें शीर्ष 16 तैराक ही हिस्सा लेते हैं। यह नटराज का प्रतियोगिता में दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ है।
विज्ञापन
श्रीहरी नटराज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज शनिवार को यहां फिना शार्ट कोर्स विश्व चैंपियनशिप में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला लेकिन यह प्रदर्शन उन्हें 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।

विज्ञापन


उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 24.40 सेकंड का समय निकाला जिससे वह हीट में कुल 26वें स्थान पर रहे। बीस साल के नटराज हालांकि सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके क्योंकि इसमें शीर्ष 16 तैराक ही हिस्सा लेते हैं। यह नटराज का प्रतियोगिता में दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ है।

बेंगलुरू के इस तैराक ने शुरुआती दिन 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया था। नटराज ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह ओलंपिक के लिए साजन प्रकाश के बाद ‘ए’ क्वालिफाइंग समय हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तैराक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें