एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाली स्वपना बर्मन को आज पूरा देश पहचानता है। एशियन गेम्स के हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपना सपना साकार कर लिया है। उन्होंने 6026 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
स्वप्ना बर्मन
हेप्टैथलॉन में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वालीं ऐथलीट स्वप्ना बर्मन ने अपने लिए खास जूतों की अपील की थी। स्वप्ना यह अपील अपने 'असामान्य' पैरों की वजह से की थी। बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि स्वपना के दोनों पैरों में छह उंगलियां हैं।
विज्ञापन
3 of 6
SWAPNA
अब खबर आ रही है कि स्पोर्ट्स शूज बनाने में एकस्पर्ट कंपनी नाइकी स्वपना के लिए स्पेशल फुटवियर बनाने की जिम्मेदारी ले ली है। अमेरिकी कंपनी नाइकी की चीन स्थित फैक्टरी यह फुटवियर बना रही है। फिलहाल इस मामले पर अधिकारी नाइकी से लगातार बातचीत कर रहे हैं।
4 of 6
स्वप्ना बर्मन
इंटरनेशनल कोच फेडरेशन के अधिकारियों ने भी इस मामले में नाइकी के अधिकारियों से बातचीत की। ऐसा बताया जा रहा है कि नाइक की तरफ से गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट को छह जोड़ी जूते दिए जाएंगे। यह जूते स्वपना तक तीन से चार दिन के भीतर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्वप्ना बर्मन
गौरतलब है कि स्वप्ना ने मेडल जीतने के बाद कहा, 'मैंने यह पदक नैशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर जीता है, तो यह मेरे लिए काफी खास है। मैं सामान्य जूते ही पहनती हूं जिसमें पांच उंगलियों की जगह होती है। ट्रेनिंग के दौरान इसमें काफी दर्द होता है। इसमें काफी परेशानी होती है।' इवेंट से पहले वह घुटने की चोट से भी उबर रही थीं।
उनसे जब पूछा गया कि क्या वह किन्हीं कंपनियों को उनके लिए कस्टमाइज जूते बनाने के लिए कहना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, 'बिलकुल, इससे मेरा काम आसान हो जाएगा।' बर्मन के पिता कभी रिक्शा चलाया करते थे। वह पक्षाघात के चलते बिस्तर पर थे।