नेशनल एंटी डोपिंग एंजेंसी (नाडा) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) ने रविवार को बताया कि पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। वे 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रियो ओलंपिक में जाने वाले थे।
नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट करने लगे। और थोड़ी ही देर में ‘नरसिंह यादव’ ट्रेंड करने लगा।
सागर मिगलानी ने लिखा, “नरसिंह यादव आपको दो बार पदक विजेता सुशील कुमार की जगह चुना गया था। आपको थोड़ी समझदारी दिखानी चाहिए थी।' संदीप दत्त लिखते हैं, 'सभी भारतीयों से निवेदन है कि नरसिंह यादव के बारे में किसी तरह का फैसला न लें और पूरे मामले के सामने आने का इंतजार करें। अभी बातें पूरी तरह से साफ नहीं हैं।'