वहीं आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के मुताबिक वेबसाइट पर सुशील का नाम न होना एक टेक्निकल गलती हो सकता है क्योंकि सुशील कुमार को पहले ही कार्ड दिया जा चुका है। कॉमनवेल्थ में जाने वाले जिन खिलाड़ियों के नाम की रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें सुशील का नाम है।
वहीं इस मामले में कई और भी पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से आईओए के कुछ अधिकारियों ने सुशील के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में इस गलती को 34 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है।