भारतीय ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार को चार साल में पहली बार तगड़ झटका लगा है। सुशील को 74 किग्रा कैटेगरी में पोलैंड के आंद्रजेज पियोत्र सोकालस्की से 4-8 से हार गए हैं। एशियाई खेलों से पहले सुशील कुमार का ऐसा प्रदर्शन भारत के लिहाज से अच्छा नहीं है।
चार साल में पहली बाउट में हारने के बाद सुशील काफी निराश नजर आए। इससे पहले सुशील मई 2014 में फ्रांस के लुका लैम्पिस से पराजित हुए थे। बता दें कि इस 35 वर्षीय भारतीय पहलवान ने कॉमनवेल्थ में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। इनमें से एक गोल्ड मेडल तो उन्होंने इसी साल कॉमनवेल्थ में जीता था।
बता दें कि बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जार्जिया में तबिलिसी ग्रां प्री में क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में बजरंग ने प्री क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन के गोर ओगानेस्यान को शिकस्त दी और अब उनका सामना ईरान के योनेस अलियाकबर इमामिचोघानेई से होगा। दीपक ने मोलदोवा के जार्जी रूबाएव को शिकस्त दी और अब 86 किग्रा क्वार्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत स्थानीय दावेदार सबा चिखराद्जे से होगी।