अगले महीने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2018 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 524 सदस्यों का दल भेजने का फैसला लिया है। आईओए ने मंगलवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की। बता दें कि इस बार एशियन गेम्स में पिछली बार की तुलना में 17 खिलाड़ी कम भेजे जा रहे हैं।
आईओए ने इस बार इंडिंयन कंटिजेंट में 247 महिलाओं को दल में जगह मिली है। भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईओए ने ऐथलेटिक्स से सबसे अधिक 52 प्रतिभागियों को जकार्ता भेजने की घोषणा की है। वहीं बैडमिंटन में 20 और साइक्लिंग में 15 खिलाड़ी को हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कुश्ती में 20 और टेनिस से 12 खिलाड़ी हैं।
आईओए ने इससे पहले कहा था कि एशियाई खेलों के लिए इस बार कुल 2370 खिलाड़ियों की संभावित सूची तैयार की गई है। भारत ने पिछली बार इंचियोन एशियाई खेलों 2014 में 541 खिलाड़ी भेजे थे। भारत में इंचियोन में 11 स्वर्ण सहित कुल 57 पदक जीते थे।