फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स से पहले सुशील कुमार के लिए खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए मंजूर हुई 4.95 लाख रु. की राशि

Fri, 03 Aug 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sushil kumar
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने आज स्टार पहलवान सुशील कुमार के एशियाई खेलों से पहले जार्जिया में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिये 4.95 लाख रूपये की राशि मंजूर की। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने सात अन्य खेलों में खिलाड़ियों के लिये 25 लाख रूपये को भी मंजूरी दी। 

विज्ञापन


मिशन ओलंपिक सेल ने आज अपनी बैठक में ट्रेनिंग, टूर्नामेंट, सहयोगी स्टाफ और उपकरण के खर्चों से संबंधित फंड प्रस्तावों को मंजूरी दी। भारतीय खेल प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा, 'सुशील कुमार को एक सहयोगी स्टाफ और अभ्यास के दो साथियों के लिये एशियाई खेलों से पहले जार्जिया में दो हफ्ते के ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिये 4.95 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी।' 

निशानेबाज तेजस्वी सावंत को जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त में खेल विज्ञान मूल्यांकन के लिये 1.24 लाख की राशि मंजूर की गयी। अखिल शेरॉन की मुंबई और पुणे में ट्रेनिंग के लिये भी राशि को मंजूर किया गया। साई ने कहा, 'जिमनास्ट राकेश पात्रा को तुर्की के मर्सिन में 12 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के लिये 5.02 लाख रूपये मंजूर किये गये। 'मुक्केबाज विकास कृष्ण को उपकरण खरीदने के लिये 42,000 रूपये मंजूर किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें