टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि अगर अगले साल भी इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इसे और बाद में कराने का समर्थन किया जाएगा। ओलंपिक इसी साल होना था लेकिन कोरोना के कारण उसे एक साल के लिए टाल दिया है। खेलों में और देरी से जुड़ा सुझाव हरयुकी ताकाहाशी ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता एकजुट होकर 2021 की गर्मियों में ओलंपिक आयोजित करने की है।अगर यह संभव नहीं हुआ तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष योशीरो मोरी ने हालांकि ओलंपिक में और देरी से इनकार करते हुए कहा कि अगर यह 23 जुलाई 2021 को शुरू नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे।