फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: सांसदों की स्थायी समिति ने ओलंपिक तैयारियों पर की पांच खेल संघों से बात

Wed, 28 Oct 2020 06:31 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक की तैयारी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

संसद की स्थायी समिति ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को खेल मंत्रालय और साई के अधिकारियों के अलावा पांच राष्ट्रीय खेल संघों (हॉकी, वेटलिफ्टिंग,शूटिंग,कुश्ती, बॉक्सिंग) को आमंत्रित किया। राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अगुवाई वाली 30 सांसदों की समिति के समक्ष खेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलंपिक में दोहरे अंकों में पदक आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि समिति ने जब एक खेल संघ से पूछा कि पदक के दावेदार होने के बावजूद उनके पास कोई विदेशी कोच क्यों नहीं है। इस पर खेल संघ के पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें विदेशी कोच की जरूरत नहीं है। विदेशी कोच ने अब तक प्रतिबंधित दवाएं खिलाकर खिलाड़ियों को खराब करने का काम किया है। समिति ने कहा कि दिवाली के बाद खेल संघों को तैयारियों के प्रस्तुतिकरण के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें