फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash : भारतीय पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन, एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप में जीत से की शुरुआत

Wed, 12 Jun 2024 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोटिल अभय सिंह के बिना खेल रही पुरुष टीम ने अनुभवी वेलावन सेंथिलकुमार की अगुआई में कुवैत को 2-1 से हराया। रतिका एस सीलान की अगुआई में महिला टीम ने मकाउ को 2-1 और मंगोलिया को 3-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
वेलावन सेंथिलकुमार - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप 2024 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारत ने दोनों वर्गों में जीत के साथ आगाज किया। चोटिल अभय सिंह के बिना खेल रही पुरुष टीम ने अनुभवी वेलावन सेंथिलकुमार की अगुआई में कुवैत को 2-1 से हराया। रतिका एस सीलान की अगुआई में महिला टीम ने मकाउ को 2-1 और मंगोलिया को 3-0 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में सेंथिलकुमार ने कुवैत के अथबी हमाद को 11-4, 11-5, 11-4 से हराया, लेकिन राहुल भाटिया को मोहम्मद अल्खानफिर के खिलाफ 8-11, 12-10, 8-11, 11-9, 2-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। सूरज कुमार चंद ने बदर अलमोघरेबी को 11-6, 11-7, 11-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। 

महिलाओं के वर्ग में मकाउ के खिलाफ रतिका ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए ल्यु क्वाई ची को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया। पूजा आरती रघु को येउंग वेंग ची के खिलाफ 6-11, 5-11, 2-11 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जेनेट विधि ने येउंग वेई वेंग को 11-9, 6-11, 14-12, 11-9 से हराकर भारत को जीत दिलाई। मंगलोलिया के खिलाफ रतिका, पूजा और सुनिता पटेल ने जीत दर्ज करते हुए भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें