फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash Championship: जोशना चिनप्पा ने 19वीं बार जीता राष्ट्रीय स्क्वाश खिताब, अभय पहली बार बने विजेता

Sun, 11 Dec 2022 02:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोशना और 14 साल की अनाहत के बीच महिला एकल फाइनल के करीबी होने की उम्मीद थी लेकिन 36 साल की चेन्नई की खिलाड़ी ने सीधे गेम में 25 मिनट में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने 78वीं राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में दिल्ली की अनाहत सिंह को 11-8, 11-9, 11-9 से हराकर 19वीं बार राष्ट्रीय खिताब जीता। पुरुष एकल में शीर्ष वरीय अभय सिंह ने वेलावन सेंथिलकुमार के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-6, 11-4 की जीत के साथ पहली बार राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


जोशना और 14 साल की अनाहत के बीच महिला एकल फाइनल के करीबी होने की उम्मीद थी लेकिन 36 साल की चेन्नई की खिलाड़ी ने सीधे गेम में 25 मिनट में जीत दर्ज की। अभय सिंह ने भी पुरुष एकल फाइनल में पहला गेम गंवाने के बावजूद धैर्य बरकरार रखते हुए 48 मिनट में जीत दर्ज की।

इस साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में चिनप्पा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। भारत की पदक की उम्मीदों को तब झटका लगा था, जब जोशना चिनप्पा महिला सिंगल्स राउंड के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थीं। उन्हें कनाडा की हॉली नॉटन ने 3-0 से हराया। पहला गेम हॉली ने 11-9 से जीता था। दूसरे गेम में कनाडा की खिलाड़ी ने चिनप्पा को 11-5 से हरा दिया। तीसरे गेम में हॉली ने चिनप्पा को कड़े मुकाबले में 15-13 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें