फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्वाश रैकेट महासंघ की गलती के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएगी भारतीय पुरूष टीम

Tue, 30 Jul 2019 08:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्क्वैश - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ (एसआरएफआई) की एक प्रशासनिक गलती के कारण भारतीय पुरूष टीम 15 से 21 दिसंबर तक वाशिंगटन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएगी।

विज्ञापन


पता चला है कि एसआरएफआई के अधिकारी हर दो वर्ष में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से जरूरी मंजूरी नहीं ले पाए थे। सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि ‘एसआरएफआई के अधिकारियों ने साई के साथ बैठक नहीं की और इसलिए मंजूरी नहीं मिल पाई और एसआरएफआई ने टीम पंजीकृत नहीं की थी।'

यह वास्तव में दुखद है कि इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा। इसको लेकर एसआरएफआई से संपर्क करने की लगातार कोशिश की गई लेकिन वे प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारतीय पुरूष और महिला खिलाड़ियों के साथ पहले ही कोच नहीं है। मिस्र के अचराफ करारगुइ को राष्ट्रमंडल खेल 2018 से पहले हटाने के बाद से ही एसआरएफआई विदेशी कोच की नियुक्ति नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


भारत विश्व चैंपियनशिप में खिताब का दावेदार नहीं था, लेकिन पुरूष टीम में विश्व के दसवें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल, 48वें नंबर के रमित टंडन और 55वें नंबर के महेश मनगांवकर शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें