फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा दास खेल रत्न की सबसे युवा दावेदार, रोहित-रानी-विनेश-मनिका जैसे दिग्गजों से टक्कर

Mon, 15 Jun 2020 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिमा दास
विज्ञापन

भारत की युवा एथलीट हिमा दास को असम सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है। इस फर्राटा धाविका के लिए असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को पांच जून को अनुशंसा पत्र भेजा।

विज्ञापन


साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली हिमा असम के धींग गांव की रहने वालीं हैं। महज 20 वर्ष की दास इस साल खेलरत्न के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी हैं। फिनलैंड में 2018 में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में वैश्विक खिताब जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा ने देश को कई मौके पर गौरव का एहसास दिलाया।

Trending Videos
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट , टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है।

हिमा ने 2018 में अंडर-20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें