फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को फांसी: गंभीर बोले- जानते हैं हम लेट हैं, बबीता ने बताया न्याय दिवस

Fri, 20 Mar 2020 12:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर को मौत की सजा दे दी गई। पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी, जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया। सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। दोषियों की फांसी के बाद खेल जगत के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार सभी को फांसी हो गई। निर्भया, जानते हैं हम लेट हैं। मालूम हो कि इस मामले में तमाम ड्रामे के बीच तीन बार डेथ वारंट जारी किया गया, लेकिन फांसी नहीं दी जा सकी थी।


पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट कर लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है,  लेकिन पराजित नहीं। और अंततः निर्भया के दोषियों को आज फांसी हुई। सात साल बाद ही सही, देश की बेटी को इंसाफ तो मिला। लाजिम है कि हमने देख लिया वो दिन कि जिसका वादा था।


महिला पहलवान बबीता फोगाट ने इस दिन को न्याय दिवस बताया है। उन्होंने लिखा- निर्भया न्याय दिवस। चारों दरिंदो को दी गई फांसी।


गीता फोगाट ने भी लिखा कि सात साल बाद इंसाफ का सूरज ऊगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें