रिजिजू ने कहा, 'विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है मुक्केबाजी में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। वे मुक्केबाज भी बधाई के पात्र है जिन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।'
उन्होंने कहा, 'अगले साल ओलंपिक होंगे और ये पदक दिखाते है कि भारत तोक्यो 2020 अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। मैं तोक्यो के लिए तैयारी कर रहे सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।'