फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स की जोरदार वापसी, बैलेंस बीम के फाइनल में जीता कांस्य

Tue, 03 Aug 2021 03:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
सिमोन बाइल्स - फोटो : twitter@Olympics
विज्ञापन

अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने जोरदार वापसी करते हुए बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का गोल्ड चीन के जिम्नास्ट गुआन चेनचेन ने जीता। वहीं, रजत पदक पर भी चीन की ही खिलाड़ी तांग जिजिंग ने कब्जा किया। सिमोन ने कुल 14 अंक प्राप्त किए जो कांस्य जीतने के लिए काफी था। शीर्ष के दोनों जिम्नास्टों ने क्रमश: 14.633 और 14.233 अंक हासिल किए। दरअसल, बाइल्स ने बीते सप्ताह मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला किया था। मगर सोमवार को अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने इस बात की पुष्टि की कि सिमोन मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में हिस्सा लेंगी। अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने बयान जारी कर कहा था, 'हम यह पुष्टि करते हुए बहुत उत्साहित हैं कि कल आप दो अमेरिकी एथलीटों सुनि ली और सिमोन बाइल्स को बैलेंस बीम फाइनल में देखेंगे। आप दोनों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।' 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रियो ओलंपिक 2016 की चैंपियन सिमोन ने सभी पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनमें से चार में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। 24 साल की बाइल्स ने टोक्यो में पिछले सप्ताह के अंत में एरियाके जिमनास्टिक्स केद्र में आठ महिलाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद 27 जुलाई को वॉल्ट पर पहले रोटेशन के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को टीम फाइनल से हटा लिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें