फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभंकर वर्ष के उदीयमान गोल्फर का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय

Mon, 19 Nov 2018 01:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhankar sharma
विज्ञापन

गोल्फर शुभंकर शर्मा डीपी विश्व टूर गोल्फ चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को 80 का कार्ड खेलने के बावजूद यूरोपीय टूर में 'सर हेनरी कॉटन रूकी ऑफ द ईयर'(वर्ष के उदीयमान गोल्फर) का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने।

विज्ञापन


शुभंकर से पहले जान राह्म (2017), वांग जेयुनघुन (2016), बेयोंग हुन अन (2015) और ब्रुक्स कोइप्का (2014) रूकी ऑफ द ईयर रहे हैं। यूरोपीय टूर में यह खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय हैं। हालांकि अर्जुन अटवाल (1995), शिव कपूर (2005) और सी मुनियाप्पा (2009) एशियाई टूर में रूकी ऑफ द ईयर रहे हैं।

शुभंकर के लिए यूरोपीय टूर का समापन निराशाजनक रहा जिन्होंने अंतिम दौर में आठ ओवर 80 का कार्ड खेला और 72 होल के खेल के बाद संयुक्त  रूप से 41वें स्थान पर रहे। शुभंकर 28वें स्थान पर रहते हुए रेस टू दुबई का टिकट पाने में भी सफल रहे। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के में शीर्ष 30 गोल्फरों को खेलने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें