फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी वर्ल्ड कप: यशस्विनी ने स्वर्ण जीता, हासिल किया ओलंपिक का टिकट

Sun, 01 Sep 2019 04:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यशस्विनी देसवाल - फोटो : social Media
विज्ञापन

यशस्विनी देसवाल ने रियो डी जेनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को नौवां ओलंपिक कोटा दिलाया। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 बरस की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता।

विज्ञापन


यशस्विनी की इस जीत के साथ भारत के अब तीन स्वर्ण पदक के साथ कुल पांच पदक हो गए हैं और वो अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

दुनिया की नंबर एक उक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को रजत और सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच को कांस्य पदक मिला। अन्नु राज सिंह और श्वेता सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके थे जबकि मनु भाकर ने न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर में 580 का स्कोर किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें