फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग विश्व कप: भारतीय महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 25 Mar 2021 06:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय महिला पिस्टल टीम - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में जारी आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में भारतीय महिलाओं का दबदबा जारी है। गुरूवार को महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सर्नोबत की टीम ने मिलकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल मुकाबले में पोलैंड की खिलाड़ियों को 17-7 से हराया। 

विज्ञापन




इससे पहले दिन की शुरूआत में भारतीय महिला टीम ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर जीता। मेजबान टीम को फाइनल मुकाबले में पोलैंड के हाथों 43-47 के अंतर से हार मिली और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। अंजुम मौदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने 43 अंक हासिल किए। इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था। पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी।

इंडोनेशिया की विद्या रफीका रहमतान तोइबा, मोनिका दरयंती और आद्रे जाहरा दियानिशा ने हंगरी की ललिता गास्पर, इस्तार डेनेस और लिया होर्वाथ को 47-43 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस पदक से भारत की कुल पदकों की संख्या 20 पर पहुंच गयी है जिसमें नौ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें