फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीराज शेख पुरूष स्कीट क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Fri, 10 May 2019 04:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शीराज शेख - फोटो : toi
विज्ञापन

भारत के शीराज शेख यहां चल रहे विश्व कप में यहां पुरूष स्कीट स्पर्धा में 50 में से 50 का परफेक्ट स्कोर बनाकर 84 शाटगन निशानेबाजों में संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं और ओलंपिक कोटा हासिल करने के काफी करीब हैं। शीर्ष पर अन्य तीन निशानेबाज कुवैत, अर्जेंटीना और नार्वे के हैं।

विज्ञापन


अंगद बाजवा ने स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों का हवाल देकर प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया जिससे इसमें एक अन्य भारतीय माईराज अहमद खान ने 49 का स्कोर बनाया जिससे वह सातवें स्थान पर हैं। शनिवार को तीन और क्वालीफिकेशन राउंड होंगे जिसके बाद शीर्ष छह फाइनलिस्ट तय होंगे।

शीराज और माईराज इस स्पर्धा में मिलने वाले दो टोक्यो 2020 ओलंपिक कोटा स्थान का लक्ष्य बनाये हैं। इससे पहले महिलाओं की स्कीट में युवा गनेमत शेखों ने 125 में से 115 अंक जुटाये जिससे उनका क्वालीफिकेशन अभियान 21वें स्थान से समाप्त हो गया।    
विज्ञापन


चंडीगढ़ की इस निशानेबाज ने पिछले साल सिडनी में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। अमेरिका की किम्बरले रोडे ने दबदबा जारी रखते हुए साल में लगातार तीसरा विश्व कप स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पर्धा के दो ओलंपिक कोटे इटली के नाम रहे जिसमें एक मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन डायना बाकोसी ने हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें