फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर प्रदेश में पहली बार होगी वॉलीबाल लीग

Fri, 10 May 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर वॉलीबाल लीग होगी। खिलाड़ियों बोली लगेगी। छह फ्रेंचाइजी इसके लिए तैयार हैं। जुब्बल में सात जून से रियासत-ए-जुब्बल वॉलीबाल स्पर्धा होगी। खिलाड़ियों की बोली 26 मई को लगेगी। सभी टीमों में आइकान खिलाड़ी भी रखे गए हैं। स्पर्धा में कुल छह टीमें होगी।

विज्ञापन


लक्ष्मी वॉरियर्स नंदपुर टीम की फ्रेंचाइजी अजय सौहटा को मिली है। नंदपुर टीम में आइकान खिलाड़ी राज निशांत होंगे। शुराचली लायंस टीम की फ्रेंचाइजी विरेश दुल्टा और कपिल रावत के पास है। आइकन खिलाड़ी शशिकांत शर्मा हैं।

वॉलीबाल ब्लास्टर छाजपुर की फ्रेंचाइजी यशवंत चौहान और कंवर सिंह चौहान के पास है। छाजपुर टीम में आइकन खिलाड़ी अंकुश चौहान को रखा गया है। सुपर स्पाइकर कठासु टीम की फ्रेंचाइजी बिजु राजटा, विनय रावत को मिली है।
विज्ञापन


आइकन खिलाड़ी विपिन नेगी होंगे। हंटर्स धार टीम की फ्रेंचाइजी बलवंत झौहटा और रणवीर झौहटा के पास है। धार टीम में आइकन खिलाड़ी निखिल धौल्टा को रखा गया है। जुब्बल रेंजर्स टीम की फ्रेंचाइजी दिनेश सामटा और राकेश शकरोली के पास है। इस टीम में लविश ससरामटा को आइकन खिलाड़ी रखा गया है। 

खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रधान अजय पांटा, उपप्रधान रात निशांत, सचिव संजीव जस्टा, कोषाध्यक्ष त्रिवेंद्र प्रकाश ने बताया कि हर टीम में 9 खिलाड़ी रहेंगे। जिसमें दो खिलाड़ी जुब्बल खंड से बाहर से तथा सात खिलाड़ी जुब्बल खंड के होंगे। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया नीलामी से 26 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें