फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता

Sun, 05 Jan 2020 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
विज्ञापन
शीर्ष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शनिवार को यहां 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के 17 साल के निशानेबाज ने 246.4 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए पदक के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। उन्होंने हाल में अपने पूर्व विश्व रिकार्ड स्कोर से महज 0.1 अंक से कम का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रहे सरबजोत सिंह 243.9 के स्कोर से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दुनिया के दूसरे नंबर के अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अभिषेक और सरबजोत ने हरियाणा के लिये मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत ने जूनियर पुरूष स्वर्ण भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें