फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया ओपन: साथियान ने विश्व नंबर-16 को मात देकर किया बड़ा उलटफेर

Fri, 09 Nov 2018 11:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साथियान
विज्ञापन

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गनानासेकरन ने गुरुवार को ऑस्ट्रिया ओपन के पहले दौर में विश्व नंबर-16 मार्कोस फ्रीटास को 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। साथियान ने इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने रोमांचक मुकाबले में 14वीं वरीय को सात गेम के बाद मात दी। 25 वर्षीय भारतीय ने 4-11, 11-9, 11-9, 8-11, 6-11, 11-9, 11-7 से मैच जीता।

साथियान के हवाले से अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ की वेबसाइट ने मैच के बाद कहा, मेरे पास शब्द नहीं है। यह मेरे अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत है। मुझे बहुत खुशी है और गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


साथियान को अब अंतिम-16 राउंड के लिए अपने खेल में अधिक पैनापन लाना होगा क्योंकि उनका मुकाबला पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व नंबर-2 चीन के जू जिन से होगा। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वास से लबरेज है क्योंकि उन्होंने अपने पहले दो मैचों में उच्च रैंकिंग वाले विरोधियों को मात दी। इससे पहले साथियान ने विश्व नंबर-17 कोरिया के जियोंग सांगुएन को 4-2 से हराकर प्रमुख ड्रॉ में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


साथियान ने कहा, भारत में सभी समर्थकों का शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अभी और भी आगे जाना है, आप सभी ऐसे ही समर्थन करते रहिये। साथियान एकमात्र पैडलर नहीं, जिन्होंने गुरुवार को उलटफेर किया। चीन के झेंग पीफेंग, जापान के जिन उएडा और इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड ने भी उच्च रैंकिंग वाले विरोधियों को मात दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें