फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली इंद्रा मैराथन में दौड़ेगी मुरसान की बेटी

Fri, 09 Nov 2018 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
विज्ञापन
अनीता चौधरी
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव मुगरिया की बेटी 19 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली इंद्रा मैराथन में शामिल होगी। पिछने साल इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त किया था, जबकि पिछले महीने बैंगलौर में हुई मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपए व गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन



नेशनल स्तर पर अपने जनपद का नाम रोशन करने वाली मुरसान के गांव मुगरिया निवासी अनीता चौधरी पुत्री विशम्भर सिंह फिर से इलाबाहाद में होने वाली 36वीं ऑल इंडिया प्राइज मनी इंद्रा मैराथन का हिस्सा बनेंगी। 

अनीता को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिस ने निमंत्रण पत्र भेजकर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुलाया है, क्योंकि अनीता पिछले साल हुई इंद्रा मैराथन में शामिल हुई थी और दूसरा स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता था। जबकि पिछले माह 21 अक्टूबर बैंगलोर में हुई 42 किलोमीटर मैराथन रेस में अनीता ने पहला स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में होने वाली मैराथन का निमंत्रण आने पर अनीता को सभी बधाई देते हुए जीत प्राप्त करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें