फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania Mirza Birthday: तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने सानिया को रोमांटिक अंदाज में किया विश, देखें PHOTO

Tue, 15 Nov 2022 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सानिया ने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल में उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में कई खिताब जीते। सानिया अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दोनों तलाक की वजह से चर्चाओं में हैं। पाकिस्तानी मीडिया में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग होने वाले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अलग होने की घोषणा कर सकते हैं और मलिक ने सानिया को धोखा दिया है। हालांकि, इन खबरों के बीच मंगलवार को शोएब मलिक ने सानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया आज 36वां जन्मदिन मना रही हैं। शोएब ने रोमांटिक अंदाज में सानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। इस दिन का भरपूर आनंद लो। खास बात इस पोस्ट की टाइमिंग है। शोएब ने देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर यह फोटो शेयर किया है। इस फोटो में शोएब और सानिया साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसको लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं। फैन्स ने दोनों को साथ रहने की सलाह दी और उनके लिए दुआएं भी मांगी। शोएब और सानिया के बीच तलाक की वजह पाकिस्तान की एक्ट्रेस (आयशा उमर) है, जिसके साथ शोएब मलिक ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद अपने तलाक का एलान करने वाले हैं।

4 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तलाक की इन खबरों के बीच रविवार को पाकिस्तान के एक चैनल उर्दूफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि जल्द ही मिर्जा-मलिक शो स्ट्रीम होने वाला है। यह टॉक शो होगा, जिसमें सानिया और शोएब लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश भी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
शोएब और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी साथ में किसी शो में काम करेगी। इस शो के बारे में बात करते हुए सानिया और शोएब ने कहा था कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बेहद पसंद है और जैसे ही उन्हें यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित थे। शो के कवर में शोएब और सानिया साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल में उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में कई खिताब जीते। सानिया अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं। सानिया अब तक कुछ छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वह 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें