फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजन भानवाल विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने 

Wed, 19 Sep 2018 10:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साजन भानवाल
विज्ञापन

साजन भानवाल जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में फाइनल की बाधा तो पार नहीं कर पाए पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। साजन को स्लोवाकिया के ट्रनावा में 77 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


सोनीपत के समीप एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय साजन के लिए रूस के इस्लाम ओपिएव काफी मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हुए। रूसी खिलाड़ी ने 8-0 की बढ़त के साथ तकनीकी दक्षता के आधार पर मुकाबला जीता। यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार साजन शुरुआती 90 सेकंड में ही बुरी तरह पिछड़ गए और फिर वापसी नहीं कर पाए। 

जुलाई में जूनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के साजन ने इससे पहले फिनलैंड के टेम्पेयर में 2017 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एक अन्य भारतीय विजय ने इससे पहले तुर्की के सिहात अहमत लिमान को 55 किग्रा ग्रीको रोमन में 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें