फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा दास ने एनआईएस में खाने की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, साई ने जांच के लिए गठित की कमेटी

Tue, 08 Sep 2020 07:27 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hima das - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जूनियर विश्व चैंपियन एथलीट हिमा दास समेत दूसरे एथलीटों ने एनआईएस पटियाला के गल्र्स हॉस्टल में दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं। यह पहला मामला नहीं है जब लॉकडाउन के बाद एनआईएस निशाने पर है। हिमा ने वर्चुअल बैठक के जरिए खुद इस मामले को खेल मंत्री किरेन रिजिजू और साई अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके बाद खाने की नियमित जांच के लिए साई ने एक न सिर्फ कमेटी का गठन कर दिया बल्कि खिलाडियो की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि हिमा ने खेल मंत्री और साई के समक्ष खाने में नाखून निकलने और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की थी। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब एथलीटों ने खाने को लेकर शिकायत की है। अमर उजाला के पास मौजूद साक्ष्यों के मुताबिक एथलीटों ने रात में साढ़े आठ बजे से पहले खाना खत्म होने की शिकायत की है। इस शिकायत को बाकायदा एथलीट ने उपस्थिति रजिस्टर में अंकित किया है।

सूत्र यहां तक बताते हैं कि हिमा की शिकायत के बाद साई अधिकारियों ने दो सहायक न्यूट्रीशिनिस्ट पर गाज गिराने की तैयारी कर ली है। साई की ओर से बताया गया है कि हिमा की अगस्त माह में की गई शिकायत का निवारण कर लिया गया है। खुद हिमा अब यहां के खाने की गुणवत्ता से संतुष्ट हो चुकी हैं। हालांकि दो दिन पूर्व हिमा कैंप से छुट्टी लेकर असम जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें