फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टिन जॉनसन ने टूर चैंपियनशिप में पांच शॉट की बढ़त बनाई

Mon, 07 Sep 2020 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डस्टिन जॉनसन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को छह अंडर 64 का कार्ड खेला और पीजीए टूर गोल्फ चैंपियनशिप में पांच शॉट की बढ़त हासिल की। जॉनसन इससे फेडएक्स कप और डेढ़ करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि से केवल एक दौर दूर रह गए हैं। जॉनसन का कुल स्कोर अब 19 अंडर है। उनके बाद जस्टिन थामस और जेंडर शॉफेले का नंबर आता है। थॉमस ने तीसरे दौर में चार अंडर 66 और शॉफेले ने तीन अंडर 67 का कार्ड खेला। ये दोनों अभी 14 अंडर पर हैं। जॉन रहम ने भी चार अंडर का कार्ड खेला और तीसरे दौर के बाद वह 13 अंडर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें