फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद सचिन भी बने गुडविल एंबेसडर

Tue, 03 May 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को रियो ओलंपिक में भारत की ओर से गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। इससे पहले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी गुडविल एंबेसडर बनाए गए थे। सचिन तीसरे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से रियो ओलंपिक में भारतीय गुडविल एंबेसडर के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से पांच हस्तियों को पत्र भेजा गया था। इसमें चौथा नाम मशहूर भारतीय संगीतकार एआर रहमान भी शामिल हैं। हालांकि अभी रहमान की ओर से पत्र का कोई जवाब नहीं आया है।

वहीं, दूसरी ओर सलमान खान के गुडविल एंबेसडर बनाए जाने को लेकर खेल जगत के दिग्गजों द्वारा कड़ी आलोचना की गई थी। पहलवान योगेश्वर दत्त और महान धावक मिल्‍खा सिंह ने सलमान की योग्यता को कटघरे में खड़ा किया था और कहा, कि सलमान का बॉलीवुड से लेना-देना है न कि खेल जगत से।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आलोचनाओं के बावजूद भारतीय ओलंपिक संघ ने अपना फैसला नहीं बदला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें