फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड का एक और पेपर रद्द, अभ्यर्थी परेशान

Sun, 01 May 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

सार

  • अभ्यर्थियों को नहीं दी पेपर रद्द करने की पूर्व जानकारी
  • इलाहाबाद में पेपर लीक कांड के तार आगरा से भी जुड़े
  • परीक्षा के लिए आगरा में 14 और मथुरा में चार केंद्र
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को नहीं दी पेपर रद्द करने की पूर्व जानकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से संचालित ऑनलाइन परीक्षा का दोपहर की पाली में होने वाला पेपर शनिवार को दोपहर को रद्द कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने इसकी अभ्यर्थियों को पूर्व जानकारी देना भी मुनासिब नहीं समझा। दूसरा पेपर रद्द होने के बाद माना जा रहा है कि इलाहाबाद में पेपर लीक कांड के तार आगरा से भी जुड़े हैं। हालांकि रेल अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें, आरआरबी, इलाहाबाद की ओर से रेलवे के विभिन्न संवर्गों के 18,252 पदों पर भर्ती के लिए इलाहाबाद, आगरा समेत 22 जिलों में ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। 24 अप्रैल को एसटीएफ ने इलाहाबाद में एक रेलवे कर्मचारी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार करके पेपर लीक होने का खुलासा किया था। ऑनलाइन परीक्षा के लिए आगरा में 14 और मथुरा में चार केंद्र बनाए गए हैं।

इस घटना के बाद 28 अप्रैल को तेहरा स्थित परीक्षा केंद्र में तीसरी पाली में होने वाली डिजीटल जोन फर्स्ट की परीक्षा को रद्द किया गया। ये दो मई को होगा। शनिवार को आगरा में ही एक अन्य केंद्र पर पेपर रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी भी अभ्यर्थियों को नहीं दी गई। इस संबंध में रेल अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें