फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर को मिला ओलंपिक समिति का खास निमंत्रण, जाएंगे रियो

Sat, 23 Jul 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निमंत्रण पर ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो जाएंगे जहां पांच अगस्त से ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान स्टार क्रिकेटर भारतीय ओलंपिक दल में शामिल खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई भी करेंगे। आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने सचिन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।

सचिन भारतीय ओलंपिक दल के सद्भावना दूत भी हैं। वह रियो डि जेनेरियो के लिए दो अगस्त को रवाना होंगे। सचिन के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा कि सचिन तेंदुलकर ओलंपिक खेलों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में सचिन ने मुंबई के एक अस्पताल का दौरा कर येलो फीवर का इंजेक्शन भी लगाया है जोकि ब्राजील जाने वाले किसी भी शख्स के लिए जरूरी है। सचिन ने हाल ही में लंदन में अपने घुटनों का आपरेशन कराया है लेकिन वह रियो जाने के लिए पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन

सचिन को निमंत्रण, ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निमंत्रण के बाद यह अटकलें भी चल रही हैं कि 2024 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है।

इस बार के ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत के रूप में सचिन ने रियो ओलंपिक में जाने वाले भारतीय पहलवानों नरसिंह यादव, विनेश फौगाट, बबाती कुमारी, साक्षी मलिक, रविंदर खत्री और हरदीप से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और साथ ही अपने फेसबुक पेज पर मुलाकात की वीडियो भी पोस्ट की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें