फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Paralympics 2022: IPC का बड़ा फैसला, शीतकालीन पैरालंपिक में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के भाग लेने पर लगाई रोक

Thu, 03 Mar 2022 01:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने शुक्रवार से बीजिंग में शुरू हो रहे शीतकालीन पैरालंपिक खेलों से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
शीतकालिन पैरालंपिक 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते से भीषण जारी युद्ध जारी है। रूसी सेना तेजी से यूक्रेन के बड़े शहरों पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं पश्चिमी देशों और वैश्विक खेल संस्थाओं की तरफ से रूस और उसके खिलाड़ियों पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने शुक्रवार से बीजिंग में शुरू हो रहे शीतकालीन पैरालंपिक खेलों से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन


आईपीसी के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन ने आज हुई कार्यकारी बैठक के बाद अपने बुधवार के फैसले में बदलाव करते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने 24 घंटे पहले कहा था कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ी अपने देश के झंडे, पहचान और रंग का इस्तेमाल किए बगैर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे, लेकिन अब उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात और सदस्य देशों की तरफ से भारी दबाव के बाद उन्हें अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बीजिंग में चार मार्च से 13 मार्च तक शीतकालीन पैरालंपिक खेलों का आयोजन होना है। इसमें रूस के करीब 70 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें