फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जेवलिन थ्रोअर रोहित ने 81.75 मी. की दूरी नापकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Mon, 15 Apr 2019 10:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
jawelin throw
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रोहित यादव ने दूसरी जेवलिन थ्रो ओपन चैंपियनशिप में शुरुआती दौर में 81.75 मीटर की दूरी नापकर लड़कों के अंडर-18 वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। जौनपुर के 17 वर्षीय रोहित ने मोहम्मद हदीश अपिया के (79.29 मीटर) के रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने सितंबर 2015 में बनाया था। रोहित ने फरवरी में गुजरात के नाडियाड में एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी 79.83 मीटर की दूरी नापी थी।

विज्ञापन


स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होगा। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की तिकड़ी पूनम रानी (49.53 मी) स्वर्ण, मोनिका ( 42.46 मी) रजत और शिल्पा राणा (39.89 मी) ने कांस्य पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। वहीं लखनऊ में चल रही दूसरी एएफआई राष्ट्रीय 400 मीटर ओपन चैंपियनशिप में हरियाणा के विक्रांत पांचाल छाए रहे।

उन्होंने अंडर-20 वर्ग के शुरुआती सेमीफाइनल में 48.06 सेकंड का समय लिया। विक्रांत ने दिन में दो बार 49 सेकंड का बैरियर तोड़ा। इससे पहले शुरुआती हीट में भी उन्होंने 48.40 सेकंड का समय लिया था। हरियाणा के 21 वर्षीय पंकज मलिक ने सेमीफाइनल में 48.54 का सबसे तेज समय निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें