फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित राजपाल फिर से डीएलटीए अध्यक्ष चुने गए, आजीवन अध्यक्ष बने रहेंगे खन्ना

Thu, 27 Aug 2020 01:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DLTA - फोटो : फेसबुक- DLTA
विज्ञापन

भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रोहित राजपाल को दूसरी बार चार साल के कार्यकाल के लिए दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) का अध्यक्ष चुना गया है। डीएलटीए की बुधवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में राजपाल का इस पद पर चयन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व डेविस कप खिलाड़ी बलराम सिंह को फिर से महासचिव (खेल) चुना गया है।

विज्ञापन


पिछले कार्यकाल में कोषाध्यक्ष रहे राजीव खन्ना अब महासचिव (प्रशासन) होंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना के पुत्र आदित्य खन्ना नए कोषाध्यक्ष होंगे। डीएलटीए के कई उपाध्यक्षों में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन के कारण हाल में एआईटीएफ आजीवन अध्यक्ष पद से हटने के लिए मजबूर होने वाले अनिल खन्ना डीएलटीए के आजीवन अध्यक्ष बने रहेंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के चेयरमैन नरिंदर कुमार को भी आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य खेल संघ या संस्थाएं अभी राष्ट्रीय खेल संहिता के दायरे में नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें