फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: ऋतु फोगाट और पूजा ढांडा लगाएंगी कांस्य पदक के लिए जोर, साक्षी मलिक हुईं बाहर

Thu, 25 Oct 2018 05:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूजा ढांडा
विज्ञापन

भारत के पास बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीतने का मौका था। मगर गुरुवार को प्रदर्शन के बाद साफ हो गया है कि महिला रेसलिंग में सिर्फ दो ही भारतीय पहलवान कांस्य पदक की दावेदार हैं।

विज्ञापन


पूजा ढांडा और ऋतु फोगाट महिलाओं की क्रमश: 57 किग्रा और 50 किग्रा भार वर्ग के प्लेऑफ में पहुंची। मगर रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक रेपचेज राउंड में आगे नहीं बढ़ सकीं। हंगरी की मारियाना सास्तिन के खिलाफ बाउट के पहले पीरियड में साक्षी ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। फिर हंगरी की पहलवान ने भी एक अंक लिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद साक्षी ने जोर लगाकर हंगरी की पहलवान को बाहर किया और 2-1 की बढ़त बना ली। आखिरी 55 सेकेंड में साक्षी ने अपनी बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश की, लेकिन उनका एक पैर बाहर गया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। आखिरी अंक सास्तिन ने लेकर 3-2 की बढ़त बना ली। भारतीय कोच कुलदीप मलिक ने इस फैसले को चुनौती दी और हार गए। साक्षी टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


इस बीच ऋतु और पूजा ने अपने पहले सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने के करीब हैं। ऋतु ने जल्द आक्रमण करके पिछले साल की रजत पदक विजेता एमिलिया एलिना वुक को आश्चर्य में डाल दिया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। ऋतु ब्रेक के समय 8-2 से पिछड़ रहीं थीं। मगर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और स्कोर 6-8 पर पहुंचा दिया। इसके बाद ऋतु ने आखिरी अंक लेकर स्कोर 8-8 से बराबर करके अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भारतीय पहलवान को जीत इसलिए मिली क्योंकि मैच का अंतिम अंक उन्होंने हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं पूजा ढांडा ने 57 किग्रा वर्ग में अजरबेजान की अलयोना कोलेसनिल को आसानी से 8-4 से मात दी। अब उनका मुकाबला नॉर्वे की ग्रेस बुलन से होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें