फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएम क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने जीता अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 मुकाबला, 27 को होगा सेमीफाइनल

Thu, 25 Oct 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
विज्ञापन

उत्तराखंड के मसूरी में चल रही टॉम ऑल्टर मेमोरियल प्रथम अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में मेरठ के सूरजकुंड स्थित बीडीएम क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली को जीत हासिल की। 

विज्ञापन


बीडीएम की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाए, वहीं दिल्ली की टीम 110 रन से मुकाबला हार गई। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर मयंक ने 13 बॉल पर पांच छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं संजीत ने 18 बॉल में 35 रन बनाए। दिल्ली की टीम 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

 मयंक आदित्य ने दो दो विकेट झटके। इसके साथ ही टीम ने सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 27 अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबले में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। बीडीएम की टीम का पहला मुकाबला रोहतक के साथ हुआ जिसमें बीडीएम को जीत हासिल हुई इसके बाद टीम हरियाणा से हार गई। आज हुए मुकाबले में टीम ने विरोधी टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें